Monday, 22 September 2014















सिर्फ नई नौकरी मिलना ही आपका आखिरी मकसद नहीं होना चाहिए. जानिए कि नौकरी शुरू करने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो आपके कल में काम आएंगी.
अपने काम के बारे में बार-बार पूछें
नौकरी ज्वाइन करने से पहले आपको जान लेना चाहिए ‌कि आपका काम क्या है और आप से पहले वहां क्या होता था. साथ ही आपसे किस तरह की उम्मीद की जा रही है.
मना कर दें अगर...
1. अगर आपके काम में बदलाव कर दिया गया है.
2. अगर आपको काम के बारे में ज्‍़यादा कुछ नहीं बताया गया है.
3. अगर यह नहीं बताया गया कि आपसे उम्मीदें हैं क्या?
काम के घंटे और साप्ताहिक अवकाश के बारे में पूछेंसारी जरूरी बातचीत के बीच अपने काम करने के घंटे, साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियों के बारे में जरूर पता कर लें. इसके अलावा यह भी कि वहां अतिरिक्त काम कितना करना होगा.
मना कर दें अगर...
1. अगर आपके काम के घंटों को ल‌ेकर साफ-साफ नहीं बताया गया.
2. अगर आपसे कहा गया है कि 'यहां तनख़्वाह सिर्फ काम के लिए दी जाती है'.
3. बॉस जब आपसे कहे क‌ि वह काम को लेकर बहुत दीवाना है.
कंपनी कल्चर के बारे में पता करें
जब आप कंपनी में इंटरव्यू और स्क्रीनिंग के ल‌िए जा रहे हैं, तो गौर से द‌ेखिए वहां का काम का माहौल कैसा है? उस टीम में काम करने वाले लोग खुश है कि नहीं?
मना कर दें अगर...
1. 
अगर आपको वहां काम करने वाले लोग परेशान और चिड़चिड़े दिखाई दें.
2. वहां के लोग खुशमिज़ाजी के साथ आपसे बातचीत तो करें, लेकिन असलियत छिपाने की कोशिश करें.
3. अगर आपको उस समय इंटरव्यू या काम से संबंध‌ित मेल मिलें, जो कायदे से सही नहीं है.
टीम के कारोबार के बारे में पता करें
ये तरीका टीम के माहौल के बारे में काफी कुछ बता देता है. अगर आपको सीधी जानकारी नहीं मिल रही है तो टीम कितनी पुरानी है इस बारे में पता करें.
मना कर दें अगर..
1. अगर आप लंबे समय बाद नौकरी बदलने जा रहे हैं.
2. 
अगर पुराने प्रोजेक्ट पर अगर नई टीम काम कर रही है.
अपने भविष्य के बॉस के बारे में समझें
पता करें कि आपका बॉस कैसा है, उसने कभी कुछ गलत तो नहीं किया, उसे लेकर आम तौर पर क्या राय है, सहयोगियों के साथ उसका रवैया कैसा है?
मना कर दें अगर
1. अगर सैलेरी और नोटिस की बात पर बॉस ने आपके साथ सही ढंग से बातचीत नहीं की हो.
2. अगर आपकी क्षमताओं पर सवाल उठाया गया है.
ख‌ुद सोचें, आगे क्या करना है?
हर नौकरी एकदम सही और अच्छी नहीं हो सकती है. नई नौकरी आपको सीखने और आगे बढ़ने का मौका दे रही है, क्या आप वहां लंबे समय तक टिक पाएंगे या नहीं? क्योंकि सिर्फ पैसा ही हर चीज़ नहीं होती है.
मना कर दें अगर...
1.
 अगर आप नई नौकरी के लिए खुद को तैयार करने की कोश‌िश रहे हैं.
2. अगर आप खुश नहीं है.
3. अगर आपको अपना पुराना काम अचानक बेहतर लगने लगा है.

No comments:

Post a Comment